लेखक: केदारनाथ भारतीय (भुवाल भारतीय) डॉ. भीमराव अंबेडकर – ज्ञान, समानता और संविधान के महान शिल्पकार। भारत के महान समाज सुधारक, संविधान निर्माता, विधिवेत्ता और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और आत्मसम्मान का अद्भुत उदाहरण है। प्रस्तुत काव्य-श्रृंखला "डॉ. भीमराव अंबेडकर का संघर्ष" आदरणीय केदारनाथ भारतीय द्वारा रचित एक मौलिक साहित्यिक कृति है। इस श्रृंखला में डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष, विचारों और समाज के प्रति उनके महान योगदान को काव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। आज इस श्रृंखला का प्रथम चरण – "वंदना" आपके समक्ष प्रस्तुत है। आशा है कि यह रचना आपको प्रेरित करेगी तथा डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को और निकट से समझने का अवसर प्रदान करेगी। डॉ भीमराव अंबेडकर का संघर्ष ।। प्रथम चरण ।। ...
लाडो बहन की विदाई से,
हम सबको उदासी है...
लाडो बहन की विदाई हिंदी गीत हर उस दिल को छू जाती है जिसने कभी अपनी बहन को विदा होते देखा है।
"केदार नाथ भारतीय उर्फ भुवाल भारतीय" एक संवेदनशील लेखक और कवि हैं,
जो रिश्तों, समाज और मानवीय भावनाओं को शब्दों में पिरोने का प्रयास करते हैं।
![]() |
| बेटी की विदाई, घर की सबसे शांत घड़ी होती है। |
।। विदाई ।। लाडो बहन की विदाई गीत
तर्ज,, बाबुल का ये घर बहना,,,।
लाडो बहन की विदाई से,
हम सबको उदासी है,,,2 ,
जाएगी छोड़ बहना,, 2 ,
दस्तूरे पियासी है ।
लाडो बहन की विदाई से,
हम सबको उदासी है,,।। टेक ।।
मधु भाषी चहक जिसकी,
हम सबके बसेरों में,, 2,
छोड़ इन बसेरों को, , 2,
कल उड़े परवासी है,
लाडो बहन की विदाई से,
हम सबको उदासी है ।। 1।।
बहन भोजन बनाती जो,
हम सबको बुलाती थी ,, 2 ,
ओ सबको खिला खाती,
सदा ताजा वा बासी है ।
लाडो बहन की विदाई से,
हम सबको उदासी है ।। 2 ।।
कल बैठेगी डोली बहना,
भैया रोवेंगे गार नैना ,,2 ,
फूलों की ये नाजुक कली,
ममता से तरासी है ।
लाडो बहन की विदाई से,
हम सबको उदासी है ।। 3 ।।
ये प्रकृति की कैसी माया,
बहना घर पराई है,, 2 ,
लिखते भुवाले रचना,, 2 ,
रचना क्यों रूहांसी है ।
लाडो बहन की विदाई से,
हम सबको उदासी है ।। 4 ।।
।। इति श्री ।।
अगर इस हिंदी गीत में आपको अपनी कहानी की झलक मिली हो,तो दो शब्द कमेंट में ज़रूर लिखिए।
आपकी भावना ही इस रचना की असली पूँजी है।
आपकी एक पंक्ति, मेरी अगली गीत की प्रेरणा बन सकती है।
अगर लगे कि यह किसी अपने तक पहुँचे—तो शेयर करना न भूलें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया अपनी राय साझा करें, लेकिन सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करें।