लेखक: केदारनाथ भारतीय (भुवाल भारतीय) डॉ. भीमराव अंबेडकर – ज्ञान, समानता और संविधान के महान शिल्पकार। भारत के महान समाज सुधारक, संविधान निर्माता, विधिवेत्ता और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और आत्मसम्मान का अद्भुत उदाहरण है। प्रस्तुत काव्य-श्रृंखला "डॉ. भीमराव अंबेडकर का संघर्ष" आदरणीय केदारनाथ भारतीय द्वारा रचित एक मौलिक साहित्यिक कृति है। इस श्रृंखला में डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष, विचारों और समाज के प्रति उनके महान योगदान को काव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। आज इस श्रृंखला का प्रथम चरण – "वंदना" आपके समक्ष प्रस्तुत है। आशा है कि यह रचना आपको प्रेरित करेगी तथा डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को और निकट से समझने का अवसर प्रदान करेगी। डॉ भीमराव अंबेडकर का संघर्ष ।। प्रथम चरण ।। ...
Welcome to Kedar Ki Kalam
केदार की कलम हिंदी कहानियों और कविताओं को समर्पित एक पारिवारिक मंच है। इस ब्लॉग का उद्देश्य पाठकों तक दिल को छू लेने वाली सार्थक रचनाएँ सरल भाषा में पहुँचाना है।
हमारे बारे में
यह ब्लॉग मेरे पूज्य पिताजी के नाम और आशीर्वाद से शुरू किया गया है। पिताजी एक अनुभवी लेखक हैं जो पिछले कई वर्षों से कहानी और कविता लेखन कर रहे हैं। बचपन से ही मैंने उन्हें रात-रात भर कलम चलाते देखा है। उनकी लिखी डायरियाँ और पांडुलिपियाँ ही इस ब्लॉग की असली प्रेरणा हैं।
मैं नागेन्द्र बहादुर, प्रयागराज उत्तर प्रदेश से हूँ। पिताजी की लेखनी को डिजिटल दुनिया तक पहुँचाने के लिए मैंने यह ब्लॉग बनाया है। यहाँ प्रकाशित होने वाली अधिकतर कहानियाँ और कविताएँ उन्हीं की रचनाएँ हैं, या उनसे प्रेरित हैं।
हमारी प्रमुख श्रेणियाँ
1. कहानी संसार - पिताजी द्वारा लिखी सच्ची घटनाएँ और काल्पनिक किस्से
2. काव्य धारा - उनकी कलम से निकली कविता और गीत
3. प्रेरक प्रसंग - जीवन के अनुभवों पर आधारित प्रेरणादायक लेख
4. पारिवारिक संस्मरण - गाँव-समाज से जुड़े खट्टे-मीठे अनुभव
5. सुविचार - ज़िंदगी से मिले छोटे-छोटे सबक
हमारा उद्देश्य
हिंदी साहित्य की उस परंपरा को जिंदा रखना जहाँ कहानियाँ सिर्फ मनोरंजन नहीं, संस्कार भी देती थीं। हमारा मकसद पाठकों को कुछ पल का सुकून और सकारात्मक सोच देना है।
ज़रूरी बात
यह ब्लॉग पूर्णतः साहित्यिक और मनोरंजन के उद्देश्य से है। हम किसी भी प्रकार की न्यूज़, तकनीकी जानकारी, मेडिकल, कानूनी या वित्तीय सलाह नहीं देते हैं। सभी रचनाएँ मौलिक हैं या लेखक की अनुमति से प्रकाशित हैं।
आपके सुझाव और आशीर्वाद के लिए आभारी रहेंगे।
सादर,
नागेन्द्र बहादुर
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
Email: nb9170962261@gmail.com
_पिताजी के सम्मान में - Kedar Ki Kalam_
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया अपनी राय साझा करें, लेकिन सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करें।