ऑपरेशन सिन्दूर और कराची बेकरी|Operation Sindoor | Karachi Bakery Controversy.|

ऑपरेशन सिन्दूर और कराची बेकरी ऑपरेशन सिन्दूर और कराची बेकरी| देश की लहर या अशिष्णुता की लहर? जब देश की सीमाओं पर जवान जवाब देते हैं, तब देश के भीतर जनता भावनाओं से भर जाती है। लेकिन जब वही भावनाएँ अंधभक्ति या असहिष्णुता में बदलने लगें, तो क्या हमें ठहरकर सोचने की ज़रूरत नहीं? 'ऑपरेशन सिंदूर' ने आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुँचाया। लेकिन इस ऑपरेशन की छाया में एक घटना और घटी – हैदराबाद की कराची बेकरी पर हमला। क्या यह केवल एक नाम पर गुस्सा था, या हमारी सामाजिक चेतना में कोई बड़ी दरार? जानिए EPS 95 पेंशन क्या है ऑपरेशन सिन्दूर|शौर्य का प्रतीक 7 मई, 2025 - वह दिन जब भारत ने दुनिया को फिर यह जता दिया कि हम अपने नागरिकों की हत्या को कभी नहीं भूलते। 22 अप्रैल को हुए एक आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष भारतीयों की जान चली गई। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पोलैंड में आतंकवादी ठिकानों पर कुल 24 मिसाइलें दागीं। इस सर्जिकल स्ट्राइक में 70 आतंकी मारे गए, और भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों ने दुश्मन के समुद्री अड्डों पर हमला करते हुए 600 से अधिक आतंकियों का सफाया किया। भारतीय सेना की इस निर्...